Tuesday, November 3, 2015

Famous cuisines of the world

विश्व की मशहूर रसोइयाँ 

​French Cuisine ​

फ्रांस के सभी शासकों का अच्छे भोजन के प्रति रुझान था। French cooking जटिल और मुश्किल नहीं है। नाज़ुक खुशबू से इसकी पहचान होती है. मसालों का उपयोग लगभग न के बराबर मात्रा में किया जाता है। सब खाने sauce के साथ खाए जाते हैं। खाना पकाने में wine इस्तेमाल की जाती है। Garnishes का इस किचन में बहुत महत्व होता है। किस भोजन के साथ क्या दिया जाएगा ये निर्धारित होता है, जैसे Roast beef हमेशा Yorkshire pudding के साथ ही serve किया जाता है। खाने में खुशबु के लिए Parsley, tarragon, thyme, इत्यादि जैसी herbs इस्तेमाल की जाती हैं। 

फ्रांसीसी खाने में इस्तेमाल की जाने वाली कुछ सब्जियां हैं: Asparagus, artichokes, गाजर, शलजम, बैंगन, हरी फूलगोभी, नन्हीं बंदगोभी, खुम्बी, इत्यादि। सब्जियाँ मुख्य खाने के साथ serve की जाती हैं।  फ्रांसीसी भोजन का मुख्य भाग माँस का होता है, जैसे चिड़ियाँ (chicken, बतख, turkey), बकरा, मछली, गाय, सुअर, इत्यादि।
Cheese का उपयोग खाने में काफी होता है- garnish के जैसे, sauce की तरह या व्यंजन के आधार के तौर पर। कुछ आम French cheese हैं- Roquefort, Cammembert, Brie, इत्यादि। Red और white wines का इस्तेमाल खुशबु, रंग और मीट को नर्म करने  लिए होता है। 
French food को courses में खाया जाता है।  Course मतलब एक व्यंजन या व्यंजनों का समूह जो पूरे भोजन के क्रम में किसी निश्चित समय पर परोसा जाता है। French classical menu के courses ये हैं:

1. Appetizer (Hors d'oeuvres- औदव): खाने की शुरुआत में भूख बढ़ाने लिए। 
2. Soup (Potage- पोताज़)
3. Fish (Poisson- पोआसौं)
4. Small meat dish (Entrée- ऑनथ्रे)
5. Big meat dish Releve- रेलेव)
6. Rest (Sorbet- सोर्बे)
7. Roast (Roti- रोति)
8. Vegetable (Legumes- लेगूम)
9. Sweets (Entremet- ऑनथ्रमे )
10. Cheese (Fromage- फ्रोमाज़)
11. Fruits and nuts (Dessert- धेजेर), followed by Coffee (Café- कैफ़े)

No comments:

Post a Comment